फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हवा ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 01 Apr 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हवा से आपस में सट गए बिजली के तार, मेंहदावल बाईपास के पास ट्रांसफार्मर का वाॅल खराब रहा
विज्ञापन

- शहर के बंजरिया, तितौवा व रेलवे स्टेशन के पीछे का मोहल्ला प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली निगम आपूर्ति सुधार को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। सोमवार को हवा चलने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में तार आपस में सट गए, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इसी तरह मेंहदावल बाईपास के निकट ट्रांसफार्मर का वाॅल खराब हो गया। जिसके कारण इस क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में कुल सात घंटे आपूर्ति बाधित रही।
शहर के बंजरिया, स्टेशन के पीछे, तितौवा व रेलवे स्टेशन के पास हवा के चलते बिजली के तार आपस में सट गए। जिसके कारण बिजली आपूर्ति करीब दो घंटे तक बाधित रही। इसकी जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई तो मौके पर कर्मचारी पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। रुक-रुक बिजली कटरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मेंहदावल बाईपास के निकट ट्रांसफार्मर का वाॅल खराब हो गया। जिसके कारण इस क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में कर्मचारियों ने पहुंचकर खामियां दूर की, तब जाकर लोगों को राहत मिल सकी। शहर के निवासी श्याम कुमार, संजय भारती आदि ने कहा कि अभी गर्मी की शुरूआत हुई है, अभी से परेशानी शुरू हो गई है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
इस संबंध में एसडीओ केएन शक्ला ने कहा कि तेज हवा के कारण कुछ दिक्कतें आई थी, जिसे ठीक करा दिया गया। अब बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें