फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का पर्दाफाश करने में नाकाम पुलिस
विज्ञापन

15 दिन के भीतर छह वारदातें, दहशत में क्षेत्र के लोग
बखिरा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। 15 दिन के भीतर छह चोरी हो चुकी है। किसी भी घटना का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। क्षेत्र के लोगों में दहशत है। वह पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रहे हैं।
तीन जुलाई को नरायनपुर ग्राम प्रधान का टिल्लू पंप चोरी हो गया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। आठ जुलाई को पटवारिया गांव में एक व्यक्ति के घर से चोर जेवरात व नकदी चुरा ले गए थे। नौ जुलाई को नरायनपुर निवासी अब्दुल रहीम की किराने की दुकान से तीस हजार नकद व चोकर, फार्च्यून तेल व किराना का सामान चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

सहसराव निवासी प्रमोद मौर्य की बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोर दस हजार नकद उठा ले गए थे। इससे पहले एक व्यक्ति के पोखरे से लाखों की मछली की चोरी हुई थी। इस मामले में भी पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। 15 जुलाई की रात में नंदौर चौराहे पर मोटर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात की। नंदौर चौराहे पर पुलिस की 24 घंटे पिकेट ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन

19 जुलाई की रात में समदा निवासी मोहम्मद आजम के घर के पीछे से घुसकर चोर जेवरात व चालीस हजार नकद उठा ले गए। चोरी की इन घटनाओं में पुलिस कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाई। एसपी सोनम कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसओ को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें