संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी अभियुक्त मनीष यादव को बरडाड़ से गिरफ्तार किया। पांच सितंबर को वादी ने थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि उक्त अभियुक्त ने उनके नतिनी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस ने बुधवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल भेज दिया।