फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 11 Sep 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के माझा खड़गपुर गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के माझा खड़गपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
माझा खड़गपुर गांव निवासी रामनाथ का पुत्र राजकुमार 30 वर्ष घर पर बुधवार को मौजूद था। पत्नी पडोस के घर चली गई थी। उसके पिता भी खेत में पशुओं के चारा के लिए चला गया था। कुछ देर बाद जब पत्नी मीना घर लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खोला। जैसे ही कमरे में गई पति को कमरे की छत के कुंडी से लटका देख चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। शव को परिजन नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से पिता रामनाथ, पत्नी मीना देवी व अन्य परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कि पत्नी मीना देवी अपने दोनो छोटे बच्चे आरूषी तीन वर्ष, अनुष्का आठ माह को देख कर रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। ग्रामीणों की माने तो राजकुमार का पत्नी से कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें