फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, घायल- कोचिंग जाने वाली छात्रा संग किया था गंदा काम

Sun, 19 Oct 2025 05:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी 12 वीं की छात्रा है। उसकी मां ने बताया कि वह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। वह कोचिंग सेंटर मड़या मुहल्ले के रहने बदरे आलम उर्फ बादल के मकान में चलता है।  17 अक्टूबर की दोपहर में जब वह कोचिंग में पढ़ने के लिए गयी तो वहां पर उसकी एक सहेली मिली।
विज्ञापन
घायल आरोपी बदरे आलम उर्फ बादल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तितौवा क्षेत्र में कोचिंग गयी एक दलित छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की रात में मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि कोचिंग गयी दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या निवासी बदरे आलम उर्फ बादल की तलाश में जुटी थी। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा कार्यवाही करते हुए 19 अक्टूबर को बदरे आलम को आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार से रात्रि 3 बजे गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त को कोतवाली खलीलाबाद लाते समय उस्का खुर्द नहर की पुलिया के पास पहुंचने पर उसने पेशाब करने की इच्छा जाहिर की। पेशाब करने के दौरान ही अभियुक्त जेल से भागने की कोशिश करते हुए भागने लगा। टीम के द्वारा उसको घेरकर सरेंडर करने को कहा गया लेकिन वह भागता ही रहा।

जिसके उपरांत गिरफ्तारी टीम द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी। उसे तुरन्त ही जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

17 अक्टूबर को हुआ था छात्रा के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में हो रहा इलाज 
खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी 12 वीं की छात्रा है। उसकी मां ने बताया कि वह खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। वह कोचिंग सेंटर मड़या मुहल्ले के रहने बदरे आलम उर्फ बादल के मकान में चलता है।  17 अक्टूबर की दोपहर में जब वह कोचिंग में पढ़ने के लिए गयी तो वहां पर उसकी एक सहेली मिली।
विज्ञापन

सहेली उसे लेकर उसी मुहल्ले में स्थित एक मकान में लेकर गयी। वहां पर बदरे आलम पहले से मौजूद था। छात्रा की सहेली और बदरे आलम ने उसको पानी में एक नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद वह धीरे - धीरे अचेत हो गयी। इसके बाद बदरे आलम ने वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करके वह मौके से फरार हो गया ।

आरोपी के मोबाइल फोन से खुलेंगे कई राज
पुलिस इस मामले में आरोपी के मोबाइल फोन को भी अपने कब्जे में लेकर उसकी छानबीन में जुटी हुई है। बताया जाता है कि आरोपी के मोबाइल फोन से काफी राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें