बेलहर। मंगलवार को बेलहर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोप है कि युवती से शारीरिक संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बना कर भेजता था। इसकी जानकारी होने पर युवती के पति ने उसे तलाक दे दिया था। इस मामले में आईजी के निर्देश पर केस दर्ज हुआ था।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी राजस्थान में हुई थी। बेटी विदाई के बाद अपने घर चली गई थी। कुछ दिन बाद सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र का आरोपी मोहम्मद तौहीद उसकी बेटी के मोबाइल फोन पर पूर्व का अश्लील वीडियो भेज रहा था। इसकी जानकारी बेटी के पति को हुई तो उसने पूछताछ शुरू कर दी और फिर बेटी को तलाक दे दिया। बेटी उसके घर चली आई। पूछताछ पर बेटी ने बताया कि आरोपी तौहीद ने पूर्व में उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया था। उसने शादी के बाद परेशान करना शुरू कर दिया तथा पहले से ही शादी न करने की बात कहकर दबाव बनाता था। आरोपी तौहीद ने धमकी दी कि घटना मां-बाप को बताई तो उन्हें जान से मार देंगा। आरोपी युवक मनबढ़ किस्म का है। उससे लगातार मारपीट करने पर आमादा है। परेशान होकर पीड़ित ने बेलहर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन वहां से भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन आईजी को प्रार्थना पत्र दिया। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।एसओ संध्या रानी तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी तौहीद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।