लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहू को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्जकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
पीड़िता के अनुसार महिला की पुत्र वधू निशा देवी को आरोपी विकास निवासी ग्राम बैरियहवा थाना मेंहदावल नौ मई को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। बहू को भगाने में विकास का भाई जीते की शह है। बहू निशा घर से जाते समय 10 हजार रुपये, एक अंगूठी, कान का झाला व गले की चेन भी साथ में ले गई है। बहू की काफी खोज-बीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले में केस दर्जकर पीड़िता की बहू की तलाश शुरू कर दी है।