फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवकुश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लवकुश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को लवकुश हत्याकांड के फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को ऊनखास गांव निवासी लवकुश यादव की नेदुला के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने हाईवे को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया था। इस मामले में ऊनखास गांव के ही रहने वाले प्रेम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, आकाश सिंह उर्फ दिव्यांशु सिंह और कलेक्ट्रेट के पूर्व चौकी प्रभारी चंदन कुमार के खिलाफ हत्या और षडयंत्र का केस दर्ज किया गया था। पूर्व में ही मुख्य आरोपी प्रेम प्रकाश सिंह और शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि तीसरा आरोपी आकश सिंह उर्फ दिव्यांशु सिंह फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर फरार चल रहे आरोपी आकाश सिंह उर्फ दिव्यांशु सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर प्रेम प्रकाश सिंह ने लवकुश यादव को गोली मारी थी। जबकि वह और शैलेंद्र सिंह घटना में सहयोग किए थे। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। घटना में आरोपी बनाए गए पूर्व चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट की भूमिका की जांच चल रही है। यदि जांच में पूर्व चौकी प्रभारी की भूमिका मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें