संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने किशोरी को अगवा करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि आरोपी 26 अप्रैल को बहला फुसला कर किशोरी को अगवा कर ले गया था।
किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ 27 अप्रैल को केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।