संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी के अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओ बखिरा श्याम मोहन के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले में वांछित मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी सई बुजुर्ग को मेंहदावल रोड बड़हरा मोड के पास से गिरफ्तार किया।
किशोरी के पिता ने 18 अगस्त को थाना बखिरा पर आरोपी के खिलाफ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन करते हुए सुसंगत धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।