संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने किशोरी के अपहरण के मामले में किशोर को घर से गिरफ्तार किया है।
थाना बेलहरकला पर तीन सितंबर को बाल अपचारी द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बेलहरकला पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग में सुसंगत धाराओं की बढोतरी करते हुए बाल अपचारी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।