संतकबीरनगर। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओ महुली हरेश तिवारी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपी नबी अहमद निवासी केकरघट्टा उर्फ टेटार को महुली तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, नबी अहमद के उकसाने पर वादी की पुत्री ने छह सितंबर को छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दस सितंबर को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। उसे जेल भेज दिया गया। संवाद