फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाते से धोखाधड़ी कर रकम निकालने का आरोप

Sat, 16 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। मायके में रह रही एक महिला ने भाई और मोहल्ले के एक युवक पर धोखाधड़ी से खाते से रकम निकालने का आरोप लगाते हुए एसपी से रकम वापस दिलाने और आरोपियों पर कारवाई की मांग की है। चंद्रावती देवी पत्नी स्व. लखीचंद निवासी परसा, जिला सारण बिहार ने एसपी से शिकायत किया है कि पति की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है। आरोप है कि बखिरा निवासी उसके भाई ने ससुराल की उसकी सारी जमीन व मकान को बेच दिया और उसे भी लेकर बखिरा आ गया। वह मायके में ही रहने लगी। एक साल के भीतर ही भाई ने अपने और बहन के नाम से जमीन खरीद लिया। भाई ने उसके खाते की सभी धनराशि धोखाधड़ी से निकालकर बहन व उसके पिता के खाते में भेज दिया। कुछ दिन बाद इसकी जानकारी होने पर वह घबरा गई। पड़ोस के एक युवक से सारी बात बताते हुए मदद करने की बात कही। बैंक से रकम निकालने के बहाने पड़ोसी युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड व मोबाइल ले लिया व खाते की सारी रकम निकालकर गायब हो गया। महिला से युवक बात भी नहीं कर रहा है। महिला ने बैंक जाकर खाते की जांच करने पर धनराशि शून्य मिली।युवक ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि दो-चार दिन मे बैंक से निकाली सारी रकम वापस दे देगा, लेकिन अभी तक रकम नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें