फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमजाल में फंसा कर शोषण का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़ी युवती

Sat, 14 Oct 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीनगर। प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक शोषण करने के आरोपी युवक के खिलाफ युवती ने कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को युवती अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस पर 15 दिन से मामले को टालने का आरोप लगाया। आरोपी युवक भी थाने पहुंच गया और शादी के लिए सहमति जताई। लेकिन, युवती कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। वैसे, कुछ लोग दोनों की शादी कराने की कोशिशों में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी 21 वर्षीय युवक की क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। वह अक्सर अपने रिश्तेदार के घर आता-जाता था। रिश्तेदार के पड़ोस की रहने वाली सजाजीय 20 वर्षीय युवती से बातचीत करते-करते उसने मेल-जोल बढ़ा लिया। दोनाें मोबाइल फोन पर बातचीत करते रहे और एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। यह सिलसिला करीब सात वर्षों से चल रहा था। आरोपी युवक मुंबई में टाइल्स का काम करता है। जब भी वह घर आता था तो रिश्तेदार के घर जाने के बहाने प्रेमिका से मिलने पहुंच जाता था। दोनों चोरी-छिपे मिलते-जुलते थे। इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो मामला बिगड़ गया। इधर, प्रेमी की शादी उसके परिजन कहीं दूसरी जगह तय करने लगे तो युवती उसके घर पहुंच गई थी।
26 सितंबर को कोतवाली पहुंची पीड़ित युवती ने युवक पर हैवानियत का शिकार बनाने का आरोप लगाया। तब से वह कई बार कोतवाली आकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस नजरदांज करती रही। शुक्रवार को युवती मां-बाप के साथ कोतवाली पहुंच कर कार्रवाई की जिद पर अड़ गई। वहीं, प्रेमी युवक ने युवती से संबंध होने की बात स्वीकार की और उससे शादी करने की सहमति भी जताई, लेकिन युवती कार्रवाई की रट लगा रही थी। महिला पुलिस कर्मी ने पीड़िता से घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। युवक और युवती में प्रेम संबंध था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें