फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमजाल में फंसाकर शोषण का आरोप, शादी से इंन्कार

Mon, 18 Nov 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र का रहने वाले युवक पर खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जब युवती ने शादी करने की जिद की तो वह इंन्कार कर दिया। युवती ने रविवार को धनघटा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि पांच वर्ष पूर्व धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से मोबाइल पर संपर्क हुआ। धीरे-धीरे मोबाइल पर ही हमेशा बातचीत होने लगी। यह सिलसिला कुछ दिन चलने के बाद युवक उसके गांव पहुंचा और उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बनाया। उससे बराबर वह मिलता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

रविवार को युवती धनघटा पहुंची और युवक को बुलाकर शादी करने की बात करने लगी तो युवक शादी करने से इंनकार करते हुए चला गया। युवती रोती बिलखती थाने पर पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें