बेलहर। लोहरसन के ग्रामीणों ने आबादी के बीच लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग अधिशासी अभियंता से की है। जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका से निजात मिल सके।
दिए गए शिकायती पत्र में लोहरसन निवासी कुतुब नवाज, मोहम्मद अजीज ने लिखा है कि लोहरसन की आबादी काफी घनी है। यहां पर जामिया कलिमिया मदरसे के गेट पर ग्यारह हजार बोल्ट की सप्लाई के लिए ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जबकि मदरसे में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं और बगल में एक मजार स्थित है जहां हर समय ग्रामीण इकट्ठा रहते हैं। जिससे अनहोनी की आशंका है। जबकि गांव के अगल-बगल तमाम जमीन है जहां इसे लगाया जा सकता है। इसके साथ ही सभी ने कहा कि यदि ट्रांसफार्मर व हाईवोल्टेज तार यहां से हटाया नहीं गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी।