संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने वांछित विजय कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी खजुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय ने वादिनी किरन देवी के पति मनोज निवासी खजुरी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।