संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया गांव निवासी एक विवाहिता ने पति, सास व दो ननद पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार जातेडीहा दुबौलिया गांव निवासी अजमेरुन्निशा ने बताया कि उनकी शादी के दस वर्ष पहले हुई। पारिवारिक विवाद को लेकर पति अबरार अहमद, सास मेरातुन्निशा, ननद मुसलिमा खातून और मोहसिना खातून आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। 29 अप्रैल की सुबह दस बजे उक्त लोगों ने उनको गालियां देते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पति ने न रखने की भी बात कही। पुलिस ने मामले में उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद