संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैर इरातन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसओ बखिरा श्याम मोहन के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित आरोपी विश्वनाथ पुत्र स्वर्गीय रामसुन्दर व अभियुक्ता लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मीना पत्नी विजय निवासीगण खजुरी को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विपक्षी ने छह मार्च को किरन पत्नी मनोज निवासी खजुरी के पति मनोज के साथ पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद थाना बखिरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया था। ईलाज के दौरान मारपीट में घायल की लखनऊ में मृत्यु हो गई। मामले में थाना बखिरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। संवाद