संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी इंचार्ज पर मुकदमें में सुलह करने के लिए दबाव बनाने का अरोप लगा। इससे पीड़ित की हालत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भुजैनी गांव निवासी कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में विवाद व मारपीट की घटना हुआ था। जिसमे दोनों पक्षों के तरफ से कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज किया गया है। पीडिता चंद्रकला का अरोप है कि शनिवार को चौकी पर बुलाया गया था। जहां पर चौकी प्रभारी मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगें। इसके बाद उसके पति रामभेज की तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में लाकर भर्ती कराना पड़ा। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। संवाद