फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दरवाजे पर चढ़कर मारपीट का आरोप, 5 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बखिरा में दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर 5 आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बखिरा निवासी हरिप्रसाद ने एसपी को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि 14 दिसंबर को दिन में 2 बजे पुराने विवाद की रंजिश को लेकर विपक्षी आत्मा, विद्यासागर, कोइल, किरन व लकी उनके दरवाजे पर चढ़कर गाली देने लगे। पत्नी के विरोध करने पर उसको मार पीटकर सिर फोड़ दिया। उनका हाथ तोड़ दिया। जब वह थाने पर गए तो उनका प्रार्थना पत्र छीनकर फाड़ दिए और डांटकर भगा दिया। एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामले में उक्त पांचों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें