संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेटी की हत्या करने का आरोप लगाने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड्डी देवी ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मारपीट में महिला के सिर पर चोट आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के नवन खुर्द गांव निवासी गुड्डी देवी का आरोप है कि गांव की पूजा, जितेंद्र और किसमती उन पर टोटका और तांत्रिक क्रिया के जरिये बेटी को मार डालने का आरोप लगा रहे थे।
इसका विरोध करने पर आरोपी उनसे नाराज हो गए।
आरोप है कि 22 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे तीनों उनके घर पहुंचे और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। पीड़िता के मुताबिक, वह अकेली रहती हैं और उनके पति परदेश में रहते हैं।
बचने के लिए वह घर के अंदर भागीं तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।ा