फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल की कालाबाजारी का लगाया आरोप

Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। राजेडीहा कस्बे में ब्लैक में बेची जा रहे पेट्रोल का वीडियो बनाने पर वाहन चालक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के खजुरकोल गांव निवासी ओंकार दूबे ने राजेडीहा चौकी पर दी तहरीर में कहा है कि वह 27 मई को अपने बाइक में पेट्रोल लेने सिद्धार्थनगर के बेलौहां बाजार जा रहे थे कि राजेडीहा चौराहे पर एक दुकान पर तीन गैलन में पेट्रोल रखे हुए दिखाई दिया। आरोप है कि दुकानदार से वे एक लीटर पेट्रोल बाइक में डालने के लिए बोले तो दुकानदार ने 160 रुपये बताया। पीड़ित के साथ बैठे व्यक्ति ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दुकानदार मारपीट को उतारू हो गया। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें