मोलनापुर। महुली क्षेत्र के टुंगपार गांव में शुक्रवार को गोबर फेंकने गए युवक का कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित लल्लन सिंह का कहना है कि उसने सोशल ऑडिट के दौरान गांव के विकास कार्यों में बरती गई लापरवाही को उठाया था। आरोप है कि उसी से खार खाए चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद