संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद की है।
विज्ञापन
आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कटबंध बनकटवा निवासी राकेश सिंह ने 10 नवंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कटबंध निवासी बृजेश यादव और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बृजेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में वांछित चल रहे बृजेश यादव निवासी कटबंध को पुलिस टीम ने रविवार को पखुआपार के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवादन