संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मटिहना गांव में जबरदस्ती जमीन कब्जा करने के विरोध में मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में पीडित पक्ष का प्रार्थना पत्र मिलने पर एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मटिहना गांव निवासी अभिमन्यु यादव ने अपने शिकायत में बताया कि विपक्षी हनुमान उनके जमीन पर 22 मई को शाम सात बजे जबरदस्ती कब्जा कर रहे थे। मना करने पर उनको गाली देते हुए काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।