किशोरी को अगवा करने का आरोपित भेजा गया जेल
संतकबीरनगर। दस दिन पूर्व महुली क्षेत्र की किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोपित को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को किशोरी को आरोपित बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर 24 फरवरी को आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सूचना के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार जेल भेजा गया। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई रमेश यादव और आरक्षी लालचंद्र प्रसाद शामिल है। ब्यूरो