फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, चार माह से था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। आरोप चार माह से फरार था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शनि कुमार निवासी ग्राम भीटी हरदो, थाना महुली के रूप में हुई है। उसे सोमवार को दुल्हापार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पांच अप्रैल 2026 को एक महिला ने धनघटा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को शनि कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। सोमवार को एक सूचना पर उसे दुल्हापार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें