फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर बनाया संबंध, गर्भवती हुई तो छोड़ा

Thu, 25 Apr 2013 11:18 AM IST
संतकबीरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पर एक महिला ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि अधिकारी उसकी अश्लील तस्वीर सार्वजनिक करने की धमकी देता था और जब वह गर्भवती हुई तो उसने नाता तोड़ लिया।

हालांकि बुधवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गोंडा जनपद की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2012 में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी पुत्र भास्कर त्रिपाठी की तैनाती गोंडा में थी।

उस समय महिला के पति दुकान के लिए विभाग में लोन लेने गए। पति को बैंक से दुकान के लिए लोन दिलाने की बात कहकर त्रिपाठी ने पारिवारिक संपर्क बना लिए। इसके बाद उनका घर पर आना जाना हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने महिला को विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नवंबर 2012 में उनकी तैनाती जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संतकबीरनगर में हो गई।

त्रिपाठी ने 12 नवंबर 2012 को महिला को विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के लिए बुलाया, जिसके बाद 18 नवंबर को वह खलीलाबाद आई। आरोप है कि गोरखल में किराए का मकान लिए और बतौर नौकरानी अधिकारी ने महिला को साथ में रख लिया।

महिला का आरोप है कि त्रिपाठी ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींच ली। फोटो को सार्वजनिक करने का डर पैदा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

महिला ने बताया कि जब उसके पेट में बच्चा ठहर गया तो गर्भपात कराने का दबाव बनाया। महिला के इंकार करने पर त्रिपाठी ने उससे नाता तोड़ लिए। उसे गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी भी दी।
विज्ञापन


इस मामले में एसएसआई आरके राय का कहना है कि महिला की तहरीर पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी पुत्र भास्कर त्रिपाठी निवासी शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ दुष्कर्म और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। हालांकि आरोपी ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें