संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 16 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एसआई अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान उनको मुखलिसपुर चौराहे के बगल रेल लाइंस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिला। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करके संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद युसुफ निवासी मोतीनगर ईदगाह के रूप में हुई। जिसके खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।