संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना में पंजीकृत मामले में आरोपी नईम असरफ उर्फ कामरान असरफ निवासी लेडुआ महुआ को मंगल बाजार ठाकुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
पांच जून को पीड़ित श्याम कुमार निवासी मोहल्ला ठठरहिया ने थाना बखिरा पर उपरोक्त आरोपी व उसके साथियों के साथ पीड़ित के ऊपर लोहे की राॅड, पंच व धारदार हथियार से हमला करने के संबंध में तहरीर देकर प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद