फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोलर पैनल की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने सोलर एनर्जी की दुकान में चोरी के मामले में वांछित आगरा निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो बैटरी, एक इन्वर्टर और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर छह इन्वर्टर और 11 बैटरी चोरी की थीं। गिरोह दूसरे जिलों में रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

पठान टोला निवासी सैय्यद आकिब अली की बगहिया चौराहे पर इंडियन सोलर एनर्जी नाम से दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि छह सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। जांच करने पर दुकान से छह इन्वर्टर और 11 बैटरी गायब मिलीं। इस मामले में कोतवाली खलीलाबाद में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में श्मशान घाट के पास से मामले में वांछित अंकित कुमार तोमर निवासी गुटला, शमसाबाद रोड, थाना एकता, आगरा को गिरफ्तार किया। उसकी बोलेरो की तलाशी लेने पर डिग्गी में सीटों के बीच से दो बैटरी और एक इन्वर्टर बरामद हुआ। आरोपी ने इन्हें चोरी के सामान का बचा हुआ हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें