फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले चार-पांच साल से युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने दो युुवक और सहयोग करने पर एक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर जय भीम विगत चार पांच साल से यौन शोषण करता रहा। जिसके चलते बेटी गर्भवती हो गई। पीड़िता के अनुसार बेटी की सहेली इस कृत्य में सहयोग किया है। अब आरोपी युवक शादी से इन्कार कर रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी जनपद के लालंगज थानान्तर्गत डिहियां निवासी जयभीम एवं पीड़िता की एक सहेली के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जय भीम को मंगलवार की दोपहर में सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं युवती की सहेली की खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें