फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मेंहदावल पुलिस ने वांछित आरोपी सोनू यादव निवासी सिक्टोर को रोडवेज बस स्टेशन गेट के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार पीड़िता ने एक मार्च को थाना मेंहदावल में अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने व यौन शोषण की घटना को अंजाम देने के संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें