फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गैंगस्टर का इनामी आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने के आरोपी बिहार के रहने वाले साैरभ शर्मा को पुलिस ने दुधारा थाना क्षेत्र के सालेह पुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसओ दुधारा अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि इनामी गैंगस्टर सौरभ शर्मा मूलरूप से खैरा, थाना हवेली खड़गपुर, जनपद मुंगेर, बिहार का रहने वाला है। उक्त आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वह तभी से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक कराने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद में उक्त आरोपी व संजय कुमार निवासी भरपुरवा पड़रिया के खिलाफ प्राथमिकी वर्ष 2024 में दर्ज हुआ था। इसके बाद दोनों के खिलाफ उचित माध्यम से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें