संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आत्मा पुत्र लालमन निवासी मूड़ाडीहा थाना धनघटा को थाना धनघटा परिसर से गिरफ्तार कर किया गया। विदित हो कि वादी बृजलाल साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी मोहम्मदपुर माफी टोला खरबुजहवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर द्वारा बताया गया कि मारपीट की गयी जिससे तंग आकर वादी की पुत्री ने आत्महत्या कर लिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।