संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मामले में आरोपी रिजवान अली निवासी गौरखास थाना गोला गोरखपुर को डीघा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 31 जून को पीड़ित पिता ने बेटी की आत्महत्या के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 16 जून को आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल रवाना कर दिया गया।