फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी को बहलाकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने मेंहदावल थाना क्षेत्र के युवक पर अपनी 17 वर्षीय बेटी को बहलाकर गोरखपुर ले जाने और उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार 16 सितंबर को सुबह करीब 10:00 बजे मेंहदावल थाना क्षेत्र के बारागद्दी गांव निवासी बेलाल अहमद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर गोरखपुर ले गया। वहां एक कमरे में ले जाकर यौन शोषण किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। उसे जेल भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें