फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अश्लील वीडियो भेजकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर उसकी बेटी से संबंधित अश्लील वीडियो, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग उसके दामाद को भेजने तथा धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने जानकारी दी कि उनकी बेटी की शादी करीब चार माह पहले हुई है। आरोप है कि शादी से पहले गांव का सद्दाम हुसैन उनकी बेटी से वीडियो कॉल पर बात करता था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर वीडियो और स्क्रीनशॉट रिकॉर्ड कर लिए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त सामग्री उसके दामाद को भेजकर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बेटी को तलाक देने के लिए धमकाया। जानकारी मिलने पर जब वह आरोपी से बात करने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित के घर भागने के बाद आरोपी डंडा लेकर घर में घुस आया और तोड़फोड़ की। इसके अलावा गांव में घूमकर जान से मारने की धमकी देने और आपत्तिजनक सामग्री अन्य लोगों को भेजने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें