फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग को बहला कर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और बाद में विरोध करने पर उसकी मां को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी दो वर्षों से बेलवा सेंगर गांव निवासी अरबाज से बातचीत करती थी। आरोप है कि 27 जुलाई को अरबाज उनकी बेटी को शादी करने की बात कहकर बहला-फुसलाकर साथ ले गया। जानकारी होने पर परिजन ने हंगामा किया। इसके बाद किशोरी को उसके घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें