फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 20 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे उसकी गैर मौजूदगी में गौरापार उर्फ गोसाईसिंहपुर निवासी रविंद्र उसकी बेटी (20 वर्ष) को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि घर से जाते समय बेटी करीब 20 हजार रुपये नकद और मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल समेत अन्य जेवर भी ले गई।
घटना की जानकारी होने पर वह परिजन के साथ आरोपी के घर पूछताछ करने गया। आरोप है कि वहां युवक के माता-पिता ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उन्हें वहां से भगा दिया। एसओ धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें