फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट कर बहू को बदनाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पर दी तहरीर, पुलिस ने मोबाइल धारक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने अपनी बहू की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर अश्लील टिप्पणियां और आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मोबाइल धारक व इंस्टाग्राम आईडी धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ साइबर क्राइम थाना जय प्रकाश चौबे ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र और उसकी पत्नी के बीच दहेज उत्पीड़न एवं भरण-पोषण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 24 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार संदेशों में उनके पुत्र और दूसरे बेटे की पत्नी की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इंस्टाग्राम अकाउंट से अश्लील बातें और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर परिवार की महिलाओं को बदनाम करने का प्रयास किया गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन पोस्टों के कारण उनकी बड़ी बहू की प्रतिष्ठा रिश्तेदारों और समाज में प्रभावित हुई है। वह मानसिक तनाव से गुजर रही है। शिकायत के साथ सोशल मीडिया संदेशों और पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें