फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानकविहिन नाला निर्माण करने का आरोप, लोगों में रोष

Tue, 05 Mar 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा में बन रहा नाला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड छिबरा में मानक अनुरूप नाला निर्माण न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है और आवश्यकता अनुसार सीमेंट बालू का प्रयोग नहीं किया जा रहा है।

नगर पंचायत क्षेत्र के छिबरा वार्ड में नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नाला निर्माण में मानक के अनुसार गिट्टी मोरंग सीमेंट का प्रयोग नहीं किए जाने का नागरिकों ने आरोप लगाया है। अजय प्रजापति, इरफान खान, पुरुषोत्तम, तुफैल अहमद, विजय कुमार, इरशाद अहमद आदि का कहना है कि नगर पंचायत की कार्य योजना के अंतर्गत वार्ड छिबरा में नाला निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि नाला निर्माण में गिट्टी मोरंग बालू का अनुपात सही तरीके से प्रयोग नहीं किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन के जिम्मेदारों के मिली भगत से नाला निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। मजबूत नाला निर्माण न होने से कुछ ही वर्षों में टूट जाने का लोगों को अंदेशा सता रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से अपील की है की मौके पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जाए।
किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। निर्माण कार्य में अगर मानकों की अनदेखी की जा रही हैं तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- आशुतोष, अधिशासी अधिकारी


पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें