फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चांदीडीहा गांव निवासी आसाल ने गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित के अनुसार, 27 जून की शाम करीब सात बजे गांव निवासी विनोद ने रंजिश के चलते उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों तथा लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें