फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लेखपालों ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग

Tue, 03 Dec 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू में रविवार को खेल मैदान की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमले से नाराज लेखपालों और राजस्व निरीक्षक संघ ने खलीलाबाद तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन ने कहा कि विगत दिनों में ग्राम जसोवर तहसील धनघटा में भी पुलिस की उपस्थिति में राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई थी। इधर बखिरा के बढ़या बाबू में लेखपाल के साथ मारपीट हुई। लेखपाल संवर्ग के साथ आए दिन ऐसी घटना हो रही है।
पैमाइश के दौरान लेखपाल अपनी सुरक्षा को लेकर चितिंत हैं। इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो तीनों तहसीलों में लेखपाल कार्य से विरत रहेंगे। दूसरी तरफ राजस्व निरीक्षक संघ ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रेम बहादुर यादव ने कहा कि लेखपाल के साथ राजस्व टीम जाती है। अक्सर दुर्व्यवहार की घटना हो रही है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें