फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों पर कार्रवाई के लिए लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बढ़याबाबू में रविवार को खेल मैदान की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमले से नाराज लेखपालों और राजस्व निरीक्षक संघ का धरना बुधवार को भी खलीलाबाद तहसील में जारी रहा। लेखपाल हमले के आरोपियों को पर कडी कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस दौरान लेखपालों ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन और ने कहा कि बखिरा में भूमि पैमाइश करने गए लेखपाल के साथ मारपीट हुई। इसमें चार लोगों पर केस दर्ज हुआ।
सिर्फ तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई। तीन आरोपियों के विरूद्ध केवल शांतिभंग में चालान कर प्रकरण का खुलासा करने का प्रयास किया गया और मुख्य आरोपी को छोड़ दिया गया है। अभी तक उक्त समस्या पर जिम्मेदारों द्वारा कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।
कहा कि जब तक पीड़ित लेखपाल साथियों को न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई नही होती है तब तक लेखपाल संघ का विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश चंद यादव, रामअजोर, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें