फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग की रीढ़ : एडीएम

Tue, 14 Nov 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में लेखपाल संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील परिसर में लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीएम जय प्रकाश ने लेखपाल संघ भवन का शिलान्यास भी किया। लेखपालों ने इस अवसर पर रक्तदान कर परिसर में पौधे भी लगाए। एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि लेखपाल संवर्ग राजस्व विभाग की रीढ़ है।
विज्ञापन

एडीएम जय प्रकाश ने कहा कि जनता के भूमि संबंधी कार्यों के निस्तारण में लेखपाल संवर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। फील्ड में कार्य करने के दौरान अनेक कठिनाइयाें का सामना करते हुए लेखपाल अपनी भूमिका को सही ढंग से निर्वाह करता है। पीड़िताें की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, यही शासन की मंशा है इसके लिए सभी को अपने कर्तव्याें का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को एसडीएम सदर शैलेश दूबे, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार सेमरियावा प्रियंका तिवारी, नायब तहसीलदार सदर विजय गुप्त ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी, जिला मंत्री प्रमोद कुमार, मंडलीय मंत्री बस्ती मंडल इम्तियाज अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक रंजन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मराज चौरसिया, संजय कुमार आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें