संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास के पास एक दुकान के मुनीम ने कपड़े बेचे और इकट्ठा हुई रकम लेकर फरार हो गया। दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुनीम पर केस दर्ज किया है।
मैनपुरी निवासी रवींद्र सिंह का आरोप है कि उनकी कपड़े की दुकान डीघा बाईपास के पास है। पत्नी की तबीयत खराब होने से वह घर चले गए थे। वह ढाई माह बाद दुकान पर आए। उनकी अनुपस्थिति में मुनीम अमर सिंह दुकान देख रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में मुनीम ने दुकान से 11 लाख रुपये के कपड़े बेचकर भाग गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुनीम पर केस दर्ज किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद