कोपिया शिव मंदिर में दीपोत्सव में दीप जलाते डीएम।
संतकबीरनगर। कोपिया शिव मंदिर परिसर में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता व पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित किया और शिव मंदिर में भगवान भोले नाथ का पूजा अर्चन किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर में मंदिर के धर्मशाला का फीता काटकर लोकार्पण किया। मंदिर प्रांगण में आयोजित भंजन संध्या और माॅ गंगा की आरती में काशी क्षेत्र से आए विद्वान पंड़ितों के साथ् शामिल हुए। दीपोत्सव कार्यक्रम में बालरूप कन्नौजिया. विवेक सिंह, बृजेश दूबे, जलधारी सिंह, राजू गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।