फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गेम एप डाउनलोड करते ही खाता हैक, कट गए 21 हजार रुपये

Sun, 07 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को महुली थाने की पुलिस की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने पीड़ित के खाते से निकाली गई 21 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कलान निवासी अखिलेश यादव ने मोबाइल में एक गेमिंग एप डाउनलोड कर उसमें साइन-इन किया था। इसके बाद उनका ई-मेल हैक हो गया और खाते से रुपये निकल गए। पीड़ित ने 24 नवंबर 2025 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और महुली थाने की पुलिस से सहायता मांगी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले की जांच शुरू की और पीड़ित के खाते में 21 हजार रुपये वापस करा दिए।
एसओ दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें